National News

पत्नी ने प्रेमी के लिए पति को मार डाला, पुलिस से बोली कोई अफसोस नहीं है मुझे

Ad

नई दिल्लीः पति-पत्नी का रिश्ता इस संसार का सबसे बड़ा और पवित्र रिश्ता है जो प्यार, भरोसे और दोस्ती इन सबसे मिलकर बना होता है। जीवन जीने के लिये पति पत्नी का एक दूसरे का सहयोग बहुत जरूरी होता है। वैसे तो पति पत्नी के बीच प्रेम की वजह से वे जिंदगी में सफलता और खुशियां प्राप्त करते हैं। पति पत्नी के बीच प्रेम तो होता ही है साथ ही वे एक बहुत अच्छे दोस्त भी होते है और बिना किसी स्वार्थ के वे एक दूसरे का साथ जन्म भर देते हैं। लेकिन अगर पति-पत्नी के बीच किसी भी प्रकार के तकरार या नोंक झोंक हो जाए तो उसकी वजह से उनकी पूरी जिन्दगी बिगड़ जाती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मध्यप्रेदश का है जहां एक पति को उसी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मध्यप्रदेश को रहने वाले हेमंत एक कुशल साड़ी के कारोबारी बताये जाते थे। पर हेमंत की पत्नी प्रीति अपने परिवार से खुश नहीं थी जिसकी वजह प्रीति का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।  प्रीति शादीशुदा होने के बावजूद प्रेमी मृदुल के प्यार में इतनी पागल हो गई कि प्रीति अपने पति के जान की दुश्मन हो गई। प्रीति अपने प्रेमी को पति की मौत एक तोहफे के रूप में देना चाहती थी।प्रीति के प्रेमी मृदुल का जन्मदिन 24 मार्च को था जिसे प्रीति बड़े धूमधाम से बनाना चाहती थी। और 24 मार्च को ही वह अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। जिसे प्रीति ने अंजाम भी दिया। लम्बे समय से अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या की साजिश रच रहे थे। प्रीति ने पति की हत्या को हादसा बताने की कोशिश भी करी। यही कारण था कि प्रीति अपना वेश बदल कर प्रेमी मृदुल के साथ अपने घर आई, जिसके बाद दोनों ने हेमंत का खून कर दिया। प्रीति का प्रेमी फ्लैट से भाग गया और प्रीति अपने कपड़े बदल कर आई और पड़ोसियों को हादसे की जानकारी देने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करी जिसमें पुलिस को सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी तो पुलिस को प्रीति पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया। प्रीति ने पति की हत्या पर ज्यादा अफसोस नहीं जताया। प्रीति ने बताया कि प्रेमी मृदुल के बारे में हेमंत को पता था। यही कारण था कि हेमंत ने अपना घर बेचकर फ्लैट ले लिया। प्रीति ने इस से पहले भी 3 बार अपने पति को मारने की कोशिश करी थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top