National News

एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार, 8 लोगों ने महिला के साथ किया गैंगरेप

Ad

max face clinic haldwani

नई दिल्लीः देश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला करनाल से सामने आया है। जहां रेलवे स्टेशन में के प्लेटफार्म में बैठी महिला के पास एक आरोपी आया और उसे खाना खिलाने के बहाने एक औद्योगिक शेड में लेकर गया। जहां 8 लोगों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि आरोपियों ने पीड़ित महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नही दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने महिला को अधमरा कर दिया और मौके से फरार हो गए। मामले के बाद जब महिला को होश आया तो उसने किसी तरह से 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। दरिंदो ने इस कदर हैवानियत दिखाई की महिला की इतनी हालत बिगड़ गई की उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। मामले के बाद पीडिता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कैसे उसके साथ किस तरह से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पुलिस ने आठों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में लग गई है।

पति को पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में चला पता, तो पति ने उठा दिया यह बड़ा कदम

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान से खुशखबरी, हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने बनाई टीम इंडिया में जगह

यह भी पढ़ें:उत्तराखण्ड में एक और हादसा, लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हैलीकॉप्टर क्रैश

यह भी पढ़ें उत्तराखंडः ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवती की हुई मौत, युवक घायल

यह भी पढ़ें:प्रेमी के साथ घर के सामान लेकर भागी तीन बच्चों की मां, पति को ऐसे दिया चकमा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top