National News

पति को पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में चला पता, तो पति ने उठा दिया यह बड़ा कदम

Ad

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला दक्षिण पूर्व दिल्ली का है। जहां जैतपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बताया जारा है हत्या के पीछे अवैध संबंध हैें।

बता दें कि 20 अगस्त की देर रात विनोद नाम के व्यक्ति की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कासिम शेख ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों एक ही प्लाॉट में रहते थे। रात करीब 11.50 के समय कासिम ने पत्नी को विनोद के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद कासिम ने गुस्से में आ गया और उसने अपना आपा खो दिया। कासिम ने लोहे की रॉड से विनोद पर वार कर दिए। वार इतने जोरदार थे कि विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले के बाद मौके पर भीडड जमा हो गई। भीड़ ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। और आरोपी कासिम शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने कासिम की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि विनोद मकानों में सेंटरिंग का काम करता था। वहीं कासिम कार क्लीनिंग का काम करता था। कासिम पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और विनोद उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है।

max face clinic haldwani

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान से खुशखबरी, हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने बनाई टीम इंडिया में जगह

यह भी पढ़े:उत्तराखण्ड में एक और हादसा, लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हैलीकॉप्टर क्रैश

उत्तराखंडः ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवती की हुई मौत, युवक घायल

ADVERTISEMENTS Ad
To Top