National News

बालाकोट मिशन में अभिनन्दन को इस महिला ऑफिसर का मिला था साथ,अब उन्हें मिलेगा सम्मान

Ad

नई दिल्लीः बालाकोट एयर स्ट्राइक को याद करते ही हर एक भारतीय के दिल से सेना के लिए सम्मान दिखता है। यह सम्मान एक बार फिर दोहराया जा रहा है। इस बार वायुसेना के उस जवान को सम्मानित किया जायेगा, जिसकी समझदारी से वायुसेना बालोकोट एयरस्ट्राइक के दूसरे दिन एक बार फिर सेना पाकिस्तान को जवाब दे सकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह समझदारी एक महिला अफसर की थी जिसे हर एक भारतीय सलाम कर रहा है। इस महिला को अब भारतीय वायुसेना विशिष्ट सेवा पदक देने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक महिला स्कवाड्रन लीडर वायुसेना के पंजाब स्थित रडार कंट्रोल स्टेशन में तैनात हैं। और इनका परिस्थिति को संभालने में बड़ा हाथ था। यह घटना 27 फरवरी को हुई थी।

यह इस महिला अफसर की जाबाजी ही थी कि उनके साहस से पाकिस्तान को भारत के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16, जेएफ-17 के वार को नाकाम किया।पाकिस्तान को जवाब देते हुए भारत ने एफ-16 को भेजने से एक दिन पहले वायुसेना ने बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। पहली कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र सुबह लगभग 8.45 तक नागरिक यातायात के लिए बंद कर दिया था। पाकिस्तान के लड़ाकू विमान के साथ आसमान में हुई लड़ाई में भारत के मिग-21 ने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए उसे मार गिराया।

जानकारी के मुताबिक ‘महिला अधिकारी ने वायुसेना के लड़ाकू विमान को इस बारे में पहले ही अलर्ट कर दिया था कि पाकिस्तानी एफ-16 एडवांस मीडियम रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल एआईएम-120सी से लैस हैं।’ इस लड़ाई में वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने एफ-16 को आर-73 मिसाइल से नियंत्रण रेखा के नजदीक मार गिराया था। राजौरी जिले के कलाल क्षेत्र में पाकिस्तानी वायुसेना ने नियंत्रण रेखा को पार कर लिया था।

अभी तक इस ऑफिसर का नाम सामने नहीं आया है। या ये भी हो सकता है कि सुरक्षा की दृष्टि से कभी उनका नाम सार्वजनिक न किया जाए, पर भारतीय एयरफोर्स, महिला स्क्वॉड्रन लीडर की बहादुरी का सम्मान करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स के विशिष्ट सेवा मेडल के लिए उनके नाम की सिफारिश भी  की गई है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top