National News

राम मंदिर निर्माण को लेकर फिर बाबा रामदेव ने दिया बड़ा बयान, कहा- सिर्फ ये दो रास्ते हैं

Ad

नई दिल्ली। अहमदाबाद और वडोदरा में पतंजलि परिधान का स्टोर लॉन्च करने पहुंचे बाबा रामदेव अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। रामदेव ने राम मंदिर निर्माण के दो तरीके बताए हैं। पहला तो यह कि लोग खुद मंदिर का निर्माण शुरू कर दें, जो अच्छा नहीं होगा। इससे सामाजिक संघर्ष हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरा तरीका बताते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए संसद में अध्यादेश लाना चाहिए। यह सांप्रदायिक सद्भावना के लिए अच्छा होगा और भगवान राम की ओर हमारा सच्चा आभार भी होगा।

गौर हो की इससे पहले भी वह कह चुके हैं कि सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाना चाहिए। योग गुरु रामदेव का मानना है कि 2019 से पहले ही राम मंदिर बन सकता है और किसी भी पार्टी को इस पर एतराज नहीं होगा। अगर संसद में अध्यादेश लाया जाए तो सब पार्टियां इसके साथ खड़ी होंगी क्योंकि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।

बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। योग बाबा रामदेव लगातार मंदिर निर्माण को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। इससे पहले भी वह कह चुके हैं सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाए। रामदेव के मुताबिक 2019 से पहले ही राम मंदिर बन सकता है और किसी भी पार्टी को इस पर एतराज नहीं होगा। अगर संसद में अध्यादेश लाया जाए तो सब पार्टियां इसके साथ खड़ी होंगी क्योंकि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top