National News

26/11 मुंबई हमला : राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ad

नई दिल्ली। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आंतकी हमले को 10 वर्ष हो गये है पर आज भी मुम्बई के लोग इस हादसे को नहीं भूला पा रहे है। इस हमले में लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में कई जगह हमला करके 166 लोगों की हत्या कर दी थी। हमले की 10वीं बरसी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।आंतकी हमले का मुख्य केंन्द्र बना ताज होटल आज भी उस हमले को नहीं भुला सका है । इस आतकीं हमलें कई में लोगों की जान गई।

ADVERTISEMENTS Ad

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि आज से दस वर्ष पहले मुंबई में हुए आतंकी हमलों से संतप्त व्यक्तियों और परिवारों को हम याद करते हैं। अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को हमारा नमन। न्याय को सुनिश्चित करने और आतंकवाद को परास्त करने के लिए भारत पूर्णतया प्रतिबद्ध है।”26/11 हमले की 10वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों और शहीदों को याद किया। पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने लिखा- ’26/11 आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। हमारा राष्ट्र बहादुर पुलिस जवानों और सुरक्षा बलों के सम्मान में भी सिर झुकता है, जिन्होंने मुंबई हमलों के दौरान आतंकवादियों का सामना किया।

’बता दें कि देश के इतिहास में सबसे भीषण आतंकवादी हमलों में से एक में पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में तबाही मचाई थी। इस घटना में 166 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top