Entertainment

सुशांत मामले में बयान दर्ज करवाने पहुंचे राजीव मसंद, कंगना ने लगाए थे गंभीर आरोप

Ad

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या किए एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अब भी लोग लगातार बॉलीवुड के इस एक्टर की मौत पर तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं। वहीं मुंबई पुलिस इस केस की छानबीन करने में जुटी हुई है। बीते एक महीने में मुंबई पुलिस लगभग 40 लोगों से कड़ी पूछताछ कर चुकी है। इस लिस्ट में आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली और रिया चक्रवर्ती जैसे लोगों का नाम शामिल है। हाल ही में खबरें आ रही थीं कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में पुलिस बॉलीवुड के जानेमाने क्रिटिक राजीव मसंद से भी पूछताछ करने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी बीच राजीव मसंद मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंच गए हैं। कुछ देर पहले ही राजीव मसंद को बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया है। हाल ही में कंगना रनौत ने रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि, ‘राजीव मसंद रुपए लेकर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों को गलत रेटिंग दिया करते थे। इसका मतलब ये सब सोची समझी साजिश के तहत किया गया था ताकि सुशांत सिंह राजपूत के करियर को बर्बाद किया जा सके।’

कंगना रनौत के इस बयान के सामने आने के बाद ही मुंबई पुलिस ने राजीव मसंद से कड़ी पूछताछ करने का फैसला किया था। पुलिस ये बात जानना चाहती है कि किसके कहने पर राजीव मसंद ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों को खराब रेटिंग्स दी थी। मुंबई पुलिस को शक है कि बिजनेस राइवलरी की वजह से ही सुशांत सिंह राजपूत की जान गई है। यही वजह है जो अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

उम्मीद जताई जा रही है कि राजीव मसंद पुलिस को कई अहम बातों की जानकारी दे सकते हैं। ताकि ये सच बाहर आ सके कि किस वजह से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top