National News

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव : शिवराज ने वोट डाला, सरकार बनने का जताया भरोसा

Ad

सीहोर (मध्य प्रदेश)।बुधवार को होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के जैत गांव में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का भरोसा जताया।

ADVERTISEMENTS Ad

चौहान ने बुधवार सुबह अपने गृह ग्राम जैत में पूजा-अर्चना की और उसके बाद ही परिवार के सदस्यों के साथ मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह व बेटे कार्तिकेय ने मतदान किया।
मतदान के बाद चौहान ने प्रदेश वासियों से मतदान की अपील करते हुए कहा, “यह चुनाव प्रदेश के भविष्य का चुनाव है, इसलिए सभी लोग मतदान अवश्य करें।”

चौहान ने भरोसा जताया कि भाजपा एक बार फिर बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। बुधनी में चौहान का सीधा मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार अरुण यादव से है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। विधानसभा की 230 सीटों के लिए प्रदेश के 52 ज़िलों में वोट डाले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top