National News

PAK की ‘गुगली’ पर सुषमा स्वराज का करारा जवाब, कहा- ‘हम नहीं फंसे, आप खुद उजागर हो गए’

Ad

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के अपने समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के गुगली वाले बयान का करारा जवाब दिया है। सुषमा ने कहा कि ये उजागर हो गया है कि पाकिस्तान सिखों की भावनाओं का सम्मान नहीं करता। बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर कार्यक्रम में इमरान के बुलावे को लेकर कुरैशी ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत आखिर इमरान की गुगली में फंस गया, क्योंकि इसमें सिद्धू के अलावा दो केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हुए थे।
सुषमा ने ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री महोदय- आपके गुगली वाले बयान से आश्चर्यजनक रूप से सब उजागर हो गया।
यह दिखाता है कि पाक सिखों की भावनाओं की कद्र नहीं करता। आप केवल गुगली फेंकते हैं। मैं आपको बताना चाहती हूं कि भारत कैसे आपकी गुगली में नहीं फंसा? हमारे दो सिख मंत्री करतारपुर गुरुद्वारे में अरदास करने गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर इमरान खान ने 28 नवंबर को पाक की तरफ वाले करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसमें भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, हरदीप सिंह पुरी और पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हुए थे। 29 नवंबर को पाक के विदेश मंत्री कुरैशी ने बयान दिया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुगली फेंकी और भारत को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में शामिल होना पड़ा।

कुरैशी के बयान के बाद सुषमा ने भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया। सुषमा ने कहा कि दोनों देशों में बात तब तक नहीं हो सकती जब तक पाक सीमापार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top