National News

देश का सबसे युवा पिता बना ये लड़का, जानिए पूरा मामला

Ad

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, केरल में एक 12 साल का लड़का एक बच्चे का पिता बन गया है। ये बात बीते साल की है। आरोपी लड़के ने 16 साल की लड़की संग यौन संबंध बनाए थे। खबरों के मुताबिक, लड़की ने बीते वर्ष अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पॉक्सो एक्ट के तहत लड़के पर मामला दर्ज किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जेनेटिक प्रोफाइलिंग की मदद से इस बात के सबूत जमा कर लिए गए है कि आरोपी लड़का ही बच्चे का बाप है। इस घटना पर डॉक्टर पीके.जब्बार का बताना है कि लड़का एक विशेष मेडिकल कंडीशन के कारण पिता बना है।

मेडिकल टर्मिनोलॉजी में इसे ‘प्रिकॉसियस प्युबर्टी’ कहा जाता है। आमतौर पर लड़कियों में प्यूबर्टी 10 से 14 वर्ष, जबकि लड़कों में 12 से 16 वर्ष के मध्य होती है। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। पैटर्निटी टेस्ट से ये बात पूरी तरह से साबित चुकी है कि नाबालिग लड़का ही बच्चे का बाप है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top