National News

कुछ ऐसे लिया भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम का बदला

Ad

India: Pakistan: Sindoor Operation: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीतिक कार्रवाई को नया मोड़ देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत भारतीय वायुसेना ने बीती रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। ये हमले खास तौर पर बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद इलाकों में किए गए, जहां आतंकी गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन हमलों की योजना बेहद गोपनीयता और रणनीतिक सोच के साथ तैयार की गई थी, ताकि आतंकियों को स्पष्ट और ठोस संदेश दिया जा सके। खास बात यह रही कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की सैन्य संरचनाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया, जिससे यह साफ हो सके कि भारत का उद्देश्य आतंकवाद को खत्म करना है, न कि दो देशों के बीच तनाव बढ़ाना।

यह एयरस्ट्राइक उस समय की गई, जब भारत की तीनों सेनाएं एक बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल की तैयारी कर रही थीं, जो देशभर के लगभग 300 स्थानों पर आयोजित होने वाली थी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को हाल ही में पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले के जवाब के रूप में अंजाम दिया गया, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। यह हमला बैसरन घाटी में हुआ था, जहां आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं।

सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, और अब इस कार्रवाई के जरिए भारत ने अपनी उस चेतावनी को अमल में ला दिया है। PIB के मुताबिक, ऑपरेशन से जुड़ी और जानकारियां जल्द साझा की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top