National News

फिर से अस्तित्व में आएंगे लेटर बॉक्स,कर्मचारियों और चिट्ठी का हिसाब रख रहा है विभाग

Ad

रुड़की: कई वर्षो पहले तक चलन में रहे लेटर बॉक्स वर्तमान समय में अपना अस्तित्व खोने लगे हैं। इन लेटर बॉक्स की जगह अब सोशल मीडिया ने ले लिया है। जिसको देखते हुए संबंधित विभाग ने इन्हें अस्तित्व ने लाने के लिए नई योजना शुरू की है। इस नई योजना के तहत सभी लेटर बॉक्स पर बार कोड लगाएं गए है। इस बार कोड के माध्यम से लेटर बॉक्स खुलेंगे और बॉक्स में डाली जाने वाली चिट्ठियों पर पोस्ट ऑफिस से नजर रहेगी।इसके साथ ही सभी लेटर बॉक्स को सीधा मुख्य डाकघर से जोड़ा है। पोस्टमैन के लेटर बॉक्स को खोलते ही पूरा रिकार्ड डाकघर पहुंच जाएगा। इससे अधिकारी यह भी जान सकेंगे कि कौन सा बॉक्स किस समय खुला है और कौन सा बॉक्स खुला नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने मांगा 60 हज़ार प्रतिमाह गुज़ारा भत्ता

यह भी पढ़े:नैनीताल:फेसबुक पर हुआ प्यार,झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध,पत्नी ने खोली पति की पोल

बता दें अगर कोई गड़बड़ी होगी तो तुरंत विभाग को इसकी जानकारी हो जाएगी। जिसे तुरंत सही कर दिया जाएगा। सभी लेटर बॉक्स को नई तकनीकी से जुड़ने से कर्मचारियों की लापरवाही पर भी अधिकारियों की सीधी नजर होगी। मुख्य डाकघर रुड़की के पोस्टमास्टर आरडी रतूड़ी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप ही लेटर बॉक्स को डिजिटल तकनीक से जोड़ने और संवारने का काम किया गया है। सभी लेटर बॉक्स में नई तकनीकी लगाई गई है। इससे चिट्ठियों का पूरा हिसाब विभाग के पास बॉक्स खुलने पर तुरंत पहुंच जाएगा। शहर में 14 लेटर बॉक्स हैं, जिनमें नई तकनीक काम कर रही है। इसके अलावा खबर लेटर बॉक्स को हटाकर उसके जगह नए लेटर बॉक्स लगाए। गए है।

यह भी पढ़े:पूरा भारत देखेगा स्कूली बच्चों की प्रतिभाएं, जूनियर स्किल प्रतियोगिता के लिए यहां करें आवेदन

यह भी पढ़े:सुर्खियों में DIG खुराना का एक्शन, देहरादून में सात पुलिसकर्मियों को कर दिया सस्पेंड

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top