National News

पंजाब में बदल गई है विधानसभा चुनाव की तारीख, आखिर क्यों चुनाव आयोग को लेना पड़ा ये फैसला

Ad

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव की तारीख को चुनाव आयोग ने बदल दिया है। पंजाब में 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी 2022 को मतदान होगा। संत रविदास जयंती की वजह से यह फैसला किया गया है। बता दें कि लगभग सभी राजनीतिक दलों ने इसकी मांग की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पर चुनाव आयोग ने आज सोमवार को एक मीटिंग की थी। इस मीटिंग में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, BJP, और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के पत्र पर मंथन किया गया था। सभी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती को देखते हुए मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग को अलग-अलग पत्र लिखा था।बहुजन समाज पार्टी ने भी यह मांग उठाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top