National News

बाबा के ढाबे को मिला मैनेजर, वीडियो वायरल होने के बाद लोग गायब

Ad

बाबा का ढाबा सोशल मीडिया से जानें कितने बदल गए कांता प्रसाद के दिन

दिल्ली में ‘बाबा का ढाबा’ अब काफी प्रचलित हो चुका है। सोशल मीडिया ने रातों रात ‘बाबा का ढाबा’ (Baba Ka Dhaba) चलाने वाले कांता प्रसाद और बदामी देवी नाम के इस बुजुर्ग दंपति को मशहूर कर दिया। एक तरफ लॉकडाउन में ग्राहकों का अभाव था, तो अब मालवीय नगर के इस ‘बाबा का ढाबा’ पर ग्राहकों की लाइन लगती है। स्पॉन्सर करने वाली कंपनियों की भी कमीं नहीं है। ऐसे में इनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वीडियो वायरल होते ही दिल्ली की दरियादिली भी उमड़ पड़ी। बाबा के ढाबे का मटर पनीर, चावल और रोटी पूरी दिल्ली के ढाबों पर भारी पड़ गई। कुछ खाने वाले, कुछ फोटो खिंचाने वाले और कुछ दया और दान के नाम पर अपनी छवि चमकाने वाले, कुल मिलाकर कई लोगों ने मालवीय नगर के फुटपाथ पर बने इस छोटे से स्टॉल पर भीड़ लगा दी।

यह भी पढ़े:युवती से दुराचार कर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल करने पर युवती ने लगाई न्याय की गुहार

यह भी पढ़े:सावधान:KYC किसी से मत करवाना, सरस्वती विहार में एक साथ 97 हजार की ठगी

बता दें कि यू-ट्यूबर गौरव वासन ने ही कुछ दिन पहले बुजुर्ग कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी की बदहाली का वीडियो बनाया था। इसके बाद फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। हैशटैग बाबा का ढाबा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। वीडियो में बुजुर्ग रोते हुए कह रहे था कि उनके ढाबे पर कोई ग्राहक नहीं आ रहा है। यह वीडियो देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर समेत तमाम हस्तियों ने अपील करते हुए ट्वीट किया।

वीडियो वायरल होने के बाद तीन हफ्ते बाद बाबा के ढाबे की स्थित पहले जैसे ही हो गई है। अब वहां लोगों की भीड़ नहीं दिखाई देती है। कुछल लोग मिलते हैं जो सेल्फी लेकर चले जाते हैं। इस बीच बॉलीवुड की कुछ हस्तियों का पब्लिक रिलेशंस देखने वाले एक युवा ने खुद को उनका मैनेजर बना लिया है। बाबा को डिजीटल दुनिया में बने रहने के लिए मदद की जरुरत थी और इस काम में अब एक नौजवान उनकी मदद कर रहा है।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती भी मदद के लिए पहुंचे। लोग यहां खाना खाते हुए अपने वीडियो व सेल्फी भी पोस्ट कर रहे हैं। वैसे बाबा ये भी कहते हैं कि सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों की मदद का दावा करने वाले तमाम लोग सिर्फ बातें करके गायब हो गए, उन्हें असल में कोई विशेष मदद नहीं मिली है।

यह भी पढ़े:हाईटेक सुविधा नैनीताल में भी, जल्द बिछने वाली हैं घरेलू गैस की पाइप लाइन

यह भी पढ़े:खुशखबरी:दुनिया में विख्यात भारत के आखिरी गांव माणा में पहुंची बैंकिंग सेवा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top