National News

महिला सांसद को हुई जेल,देश में पहली बार चुनाव में पैसा बांटने पर सजा

Ad

हैदराबाद: देश में पहली बार चुनाव में पैसा बांटने के आरोपों को लेकर एक सांसद को कोर्ट ने सज़ा दी है। तेलंगाना राष्ट्रीय समीति (TRS) की सासंद मलोत कविता को नामपल्ली में एक विशेष सत्र अदालत ने दोषी ठहराया है, कविता तेलंगाना के महबूबाबाद से सांसद हैं। उन पर साल 2019 में वोटरों को रिश्वत देने के आरोप लगे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

कोर्ट ने मलोत कविता को 2019 के आम चुनावों के दौरान वोट के लिए रिश्वत देने का दोषी माना है और उन्हें 6 महीने की जेल हुई है। इसके साथ ही उन पर 10000 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि आरोपियों को हाई कोर्ट में अपील दायर करने के लिए जमानत दे दी गई है। इस मामले में कविता जल्द ही तेलंगाना हाई कोर्ट में अपील करेंगी।

2019 के दौरान राजस्व अधिकारियों ने सांसद के सहयोगी शौकत अली को रुपये बांटते हुए पकड़ लिया था, कविता के पक्ष में वोट मांग रहे ये लोग बर्गमपहाड़ थाना क्षेत्र में वोटरों को 500 रुपये दे रहे थे, शौकत अली को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा और रिश्वत के मामले में पहले आरोपी के रूप में नामित किया, जबकि कविता को दूसरा आरोपी बनाया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top