Uttarakhand News

हल्द्वानी की बेटी इदित्री गोयल ने तैयार किए हैं टोक्यो ओलंपिक के वस्त्र

Ad

हल्द्वानी: भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला मेडल मिल गया है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक हासिल किया। इसके बाद से ही भारतीय फैंस की उम्मीद जग गई है कि टोक्यो में युवा ब्रिगेड इतिहास रचा जाएगा। टोक्यो ओलंपिक से उत्तराखंड हल्द्वानी निवासी बेटी का भी एक बड़ा कनेक्शन है। हल्द्वानी की इदित्री गोयल ने ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के कपड़े तैयार किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय ओलंपिक संघ को डिजायनरों की तलाश थी। इस बारे में जब इदित्री को पता चला तो उन्होंने आवेदन किया। उनके प्रोफाइल से संघ प्रभावित हुआ और उन्हें बतौर फैशन डिजायन कंसलटेंट नियुक्त किया गया। नैनीताल रोड पर वैशाली कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय इदित्री ने जानकारी दी कि संघ द्वारा कड़े नियम बनाए गए थे। उन्हें ओलंपिक संघ की तय गाइडलाइन के अनुसार ही काम करना था। तीन से चार महीने में काफी डिजाइन बनाए और एक डिजाइन संघ को पसंद आ गया।

डिजाइन बनाते वक्त उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और सौंदर्य को ध्यान में रखा। उनके लिए यह फिलिंग अद्भूत थी, जिसे शब्दों में बयां करन पाना मुमकिन नहीं हैं। यह पूरा काम हमने टीम के साथ मिलकर हुआ और इसमें भारतीय ओलंपिक संघ की मदद से हुआ। इदित्री ने इंटर तक निर्मला कान्वेंट हल्द्वानी से पढ़ाई की। वह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अव्वल रहीं। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली गई और विख्यात मिरेंडा हाउस से बीए स्नातक किया। बता दें कि वह भारतीय ओलंपिक संघ की उत्तराखंड से एकमात्र फैशन डिजाइन कंसलटेंट हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top