National News

लोकसभा चुनाव के दौरान वायरल हुई पीली साड़ी वाली महिला का ये है नाम

Ad

हल्द्वानी: लोकसभा चुनाव के दौरान सरकारी अफसर ड्यूटी पर तैनात होते हैं चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनका भी काफी बड़ा योगदान रहता है। इसके अलावा मौसम की पार भी उन्हें झेलनी पड़ती है। इस बार के लोकसभा चुनाव एक महिला अधिकारी को वायरल कर गए । जी हां हम उस महिला की बात कर रहे हैं जिनकी पीली साड़ी में फोटो वायरल हो रही है। अधिकतर लोग इस महिला अफसर के बारे में जानना चाहते हैं। इस महिला अधिकारी का नाम है रीना द्विवेदी। रीना द्विवेदी एक निजी चैनल के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी के बारे में बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

रीना द्विवेदी मूल रूप से यूपी के देवरिया जिले की रहने वाली है। वह लखनऊ के पीडब्‍लूडी विभाग में कनिष्‍ठ सहायक के पद पर तैनात है। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। साल 2004 में उनका विवाह पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी हुई थी।

साल 2013 में पति संजय की मौत हो गई। रिना ने बताया कि इस हादसे ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया था। उन्हें अपने पति की जगह पर नौकरी मिली है। उनका 13 साल के बेटा है। उन्होंने बताया कि बचपन से वो फिटनेस में काफी ध्यान देती है। वो अच्छा दिखने के लिए ड्रेस कोड पर काफी ध्यान देती है। उन्होंने बताया कि उन्हें भोजपुरी फिल्म का ऑफर भी मिल चुका है, लेकिन घर के हालात देखते हुए उन्होंने मना कर दिया लेकिन वो भविष्य में इस बारे में काम करने की इच्छुक हैं।

अपनी फोटो वायरल होने पर उन्होंने कहा कि अगर देश भर में आपकी चर्चा हो तो हमेशा अच्छा ही लगता है, लेकिन कभी-कभी उलझन की स्थिति भी पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि मै केवल अपना काम कर रही हूं। बता दें कि रिना की ड्यूटी मोहनलालगंज के नगराम पोलिंग बूथ पर थी। उन्होंने कहा कि उनका परिवार की उनके वायरल होने से खुश हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top