National News

दो बच्चों की मां का तीन बच्चों के पिता से चल रहा था प्रेम प्रसंग… पति ने मंदिर में करा दी शादी

उत्तराखंड: पढ़ाई करने की उम्र में होने जा रही थी लड़की की शादी, सहेली ने दिखाई गजब की सूझबूझ
Ad

नई दिल्ली: नवादा में एक मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की खुशी के लिए उसकी शादी प्रेमी से करा दी। सावन के मौके पर दोनों की शादी शिव मंदिर में हुई। इस शादी का गवाह पति के साथ ही पूरे परिवार और गांव के लोग बने। नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव का है। पत्नी के प्रेमी के बारे में जानने के बाद पति ने दोनों की गांव स्थित शिव मंदिर में शादी करा दी। पति ने पत्नी की खुशी के लिए उसके प्रेमी से शादी कराई है। तीन साल पहले ही दोनो की शादी हुई थी। पहली शादी से दोनों के दो बच्चे भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं प्रेमी नारदीगंज थाना क्षेत्र के नक्शेना गरहीया गांव का है जो 3 बच्चे का पिता है। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी के प्रेम प्रसंग का बारे में जानकारी मिली थी। पति ने पत्नी ने उसे समझाने की भी कोशिश की लेकिन मामला नहीं सुलझा। दोनों एक दूसरे से लगातार बात करते थे और मिलते भी थे। एक रात प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, जहां घरवालों ने दोनो को पकड़ा और शादी करा दी।

इस शादी का गवाह बनने के लिए गांव के ही नही आसपास के इलाके के लोग भी शामिल हुए। पति ने कहा कि रोज-रोज के विवाद से अच्छा था कि पत्नी प्रेमी के साथ ही चली जाए। उसने अपने परिवार की खुशी और शांति के लिए ये सब किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top