National News

इवांका ट्रम्प का भारत दौरा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ad

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप भारत पहुंच गई हैं |इवांका सुबह करीब 5 बजे हैदराबाद पहुंची | यहां वे ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेने आई हैं | भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे | इवांका ट्रम्प के लिए प्रधानमंत्री मोदी डिनर का भी आयोजन करेंगे | इवांका ने भारत आकर कहा कि दोनों देश एक साथ में मिलकर काफी काम कर सकते हैं, दोनों ही देश साथ में आतंकवाद से जूझ रहे हैं |

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें इवांका के हैदराबाद दौरे को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है इवांका की सुरक्षा में करीब 2500 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे | ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में करीब 150 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनकी सुरक्षा में करीब 10,000 जवान तैनात रहेंगे |ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है | कार्यक्रम के आलावा इवांका करीब 20 मिनट तक पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी, जिसके बाद डिनर का भी कार्यक्रम है | इवांका करीब शाम 4.45 बजे समिट को संबोधित करेंगी |

इंवाका ट्रंप के हैदराबाद यात्रा को देखते हुए उनके यहां रहने के दौरान शहर में भीख मांगने पर रोक लगा दी गई है | पुलिस कमिश्नर ने शहर में सार्वजनिक स्थानों और चौक-चौराहों पर भीख मांगने या बच्चे और अपंग लोगों से भीख मंगवाना प्रतिबंधित कर दिया | साथ ही उन्होंने कहा कि आदेश की अवहेलना करते हुए पकड़े जाने पर दंड दिया जाएगा |

हैदराबाद में होने वाले इस सम्मेलन का थीम ‘सर्वप्रथम महिलाएं, सभी के लिए समृद्धि’ रखा गया है| इस समिट का मकसद महिला उद्यमियों की सहायता करना और वैश्विक आर्थिक वृद्धि को मजबूती देना है |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top