National News

गुजरात के रण में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी

Ad

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कच्छ के करीब 1500 साल पुराने आशापुरा मंदिर में दर्शन कर गुजरात में विधानसभा चुनाव में अपने धुआंधार प्रचार की शुरुआत कर दी है । मोदी सोमवार को कुल मिलाकर 4 रैलियां करने वाले हैं | वह भुज, जसदण, धारी अमरेली और कामरेज में सभाओं को सम्बोधित करेंगे ।खबरों के अनुसार मोदी राज्य में करीब 30 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। राज्य में फ़िलहाल प्रचार की कमान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने संभल रखी हैं | अब पीएम मोदी अपने राज्य के मतदाताओं से रू-ब-रू होने वाले हैं । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले एक महीने से गुजरात में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं और लगातार पीएम और भाजपा पर हमलावर हैं |

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि सोमवार से उनका गुजरात में चुनावी दौरा शुरू होने वाला है |उन्होंने कहा में गुजरात में अपनी रैलियां शुरू करूंगा। मेरी पहली रैली भुज के कच्छ में होगी। यह जिला मेरे दिल के करीब है। 2001 के भूकंप के बाद दुनिया ने उनकी भावना को देखा है कि कैसे वहां विकास हुआ है |

पीएम मोदी 29 नवंबर को सोमनाथ के प्राची, भावनगर के पालिताणा और नवसारी में भी सभाओं को सम्बंधित करेंगे। इन सभी इलाकों में 9 दिसंबर को पहले चरण में मतदान होना है। बीजेपी ने पीएम की रैलियों के लिए ऐसी रणनीति तैयार की है जिससे आसपास की 6 विधानसभा सीटों के लोग पहुंच वहां पहुँच सकें।

बीजेपी ने राज्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के कई दिग्गज नेता गुजरात में कैंप किए हुए हैं। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता अरुण जेटली, स्मृति इरानी समेत कई दिग्गज नेता घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के उभार के बाद बीजेपी अब ज्यादा सतर्क नजर आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top