National News

तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का विमान क्रैश, CDS बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार

Ad

नई दिल्ली:तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी इस पर में मौजूद थे। इसके अलावा उनके परिवार के सदस्य भी इसमें सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 14 लोग इस विमान में सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

घायलों को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सीडीएस बिविन रावत एक लेक्चर में हिस्सा लेने गए थे और वहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होना था। अभी भी OFFICAL जानकारी के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। यह MI 17V5 हैलीकॉप्टर था। इस विमान में vvip को सफर कराया जाता है। उनके साथ कई ब्रेगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे। हादसे के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। खराब मौसम के वजह से हादसे होने की बात सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और 7 लोग घायल हैं। फिलहाल सेना से पुष्टि होने का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top