National News

इस शख्स ने काटी अपनी नस,सुप्रीम कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

Ad

नई दिल्ली: राजधानी स्थित सुप्रीम कोर्ट में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक शख्स ने अपना हाथ काट दिया। इस घटना के पीछे का राज जानने के लिए पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।मीडिया को अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस शख्स की उम्र करीब 50 साल के आसपास थी।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में अचानक ही अपने हाथ को काट लिया।इसके तुरंत बाद हाथ से खून बहता देखकर  आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा, इसके बाद खून रोकने के लिए उसके हाथ पर रुमाल बांधा। फिलहाल उसे अस्पताल ले जाया गया है और इस घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

उस शख्स के एक हाथ में कागज का एक टुकड़ा था। ऐसा करने वाले शख्स का नाम क्या है? इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top