National News

उधर आर्यन खान से जेल में मिले शाहरुख खान, इधर बंगले पर पहुंच गई NCB की टीम, क्या है मामला

उधर आर्यन खान से जेल में मिले शाहरुख खान, इधर बंगले पर पहुंच गई NCB की टीम, क्या है मामला
Ad

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सूपरस्टार शाहरुख खान की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले आर्यन खान की गिरफ्तारी और अब एनसीबी उनके बंगले मन्नत पर तलाशी के लिए पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि एनसीबी के एक टीम के शाहरुख के घर तो दूसरी टीम अभिनेत्री अनन्या पांडे के घऱ भी पहुंची है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि ड्रग्स केस में क्रूज से गिरफ्तार किए गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अबतक जमानत नहीं मिल सकी है। एनसीबी आर्यन की न्यायिक हिरासत को बढ़ाने की मांग करने की तैयारी कर रही है। सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी के खारिज होने के बाद आर्यन खान के वकीलों ने हाई कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की है।

ऐसे में एनसीबी इस याचिका के खिलाफ जवाब देने के लिए तैयार है। बता दें कि शाहरुख खान कुछ देर पहले ही बेटे आर्यन खान से आर्थर रोड जेल में मिलकर गए हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख को देख आर्यन खान रोने लगे थे और उन्होंने पिता को बताया था कि उन्हें जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा है।

दोनों बाप-बेटे की बातचीत एक शीशे की दीवार के सामने बैठकर इंटरकॉम से हुई यह बातचीत 16 से 18 मिनट चली है। मगर शाहरुख के घर लौटते ही एक और पड़ाव उनका सामना कर रहा था। दरअसल शाहरुख खान के घर एनसीबी के अधिकारी नोटिस देने गए थे। इस नोटिस में लिखा था कि अगर आर्यन खान के पास कोई और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है तो उनके परिवार को उसे एनसीबी के पास जमा करवाना होगा।

शाहरुख खान के साथ-साथ अनन्या पांडे के घर पर भी एनसीबी की टीम पहुंची है। आर्यन खान की चैट से अनन्या के तार जुड़े होने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में अनन्या को एनसीबी के अधिकारियों ने समन किया है और पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है। एनसीबी के सामने अनन्या को 2 बजे हाजिर होना है। साथ ही अनन्या पांडे के फोन को एनसीबी ने जब्त कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top