Nainital-Haldwani News

शेमफोर्ड स्कूल के एन सी सी कैडेट्स का दल ट्रेकिंग के लिए रवाना

Ad

हल्द्वानी: शेमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी के एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स का 9 सदस्यीय दल 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के तत्वावधान में ट्रेकिंग कैंप के लिए आज हिमांचल को रवाना हुए। ये कैडेट्स 7 जून से 14 जून तक हिमांचल बेस कैम्प पपरोला बैजनाथ से ट्रेकिंग शुरु करेंगे तथा ट्रेकिंग की बारीकियों को सीखेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कैम्प में कैडेट्स को ट्रेकिंग के लिए महाकाल मन्दिर, ताशीजोन्ग मोनेस्ट्री, ट्रेकिंग के दौरान कैडेट्स को प्रशिक्षित करने के लिए एन सी सी के लिए एन सीसी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या सन्तोष पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं एएनओ पान सिंह ने कैडेटों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top