Nainital-Haldwani News

NCC में शामिल होने के लिए तैयार शैमफॉर्ड के विद्यार्थी, ट्रेनिंग में दिखाया उत्साह

Ad

हल्द्वानी: शैमफॉर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी जूनियर डिवीजन के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इसी क्रम में विद्यालय के कैंडीडेट्स के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आरचीव थापा की अगुवाई में हवलदार गोकुल सिंह एवं हवलदार नरेंद्र सिंह बोरा द्वारा विद्यार्थियों की दौड़ चिन अप, शारीरिक मापदंड व नापतौल की गई। विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार मेजर बीएस मनराल ( रिटायर) ने सभी छात्रों को एनसीसी के नियम एवं फायदों के बारे में विस्तार से बताया और भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

एनसीसी लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह दिखाई दिया। जूनियर डिविजन के कुल 53 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया है। शारीरिक परीक्षण, मेडिकल और लिखित परीक्षा के बाद 25 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

इस दौरान 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के एडमिनिस्ट्रेटिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरचीव थापा द्वारा भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय के इन्फ्राट्रक्चर, खेल मैदान एवं विशेष रूप से इंडोर शूटिंग रेज़ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बच्चे निशानीबाजी सीखकर बच्चे क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को सैन्य अधिकारी बनने के टिप्स भी दिए। प्रबंधक दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्य चंद्रकला अमोला ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top