Nainital-Haldwani News

नैनीताल रामनगर की नीलम भारद्वाज ने बनाई अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट को हमारे देश में धर्म माना जाता है। करोड़ों युवा क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं लेकिन कुछ ही पूरा कर पाते हैं। राज्य के लिए खेलना भी एक बड़ी उपलब्धि है। उसके बिना भारतीय टीम में एंट्री का सपना अधूरा है। साल 2018 में उत्तराखंड को घरेलू क्रिकेट खेलने की मान्यता मिली तो सैकड़ों युवाओं को क्रिकेटर बनने का रास्ता दिखाई देने लगा। पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी क्रिकेट के मैदान पर राज्य का नाम रौशन कर रही हैं। उत्तराखंड 19 महिला टीम का ऐलान हो गया है। नैनीताल जिले के 6 खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा है जो बताता है कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं हैं। इस लिस्ट में मीनाक्षी जोशी, लक्ष्मी बसेरा,ज्योति गिरी,शगुन चौधरी,गायत्री आर्या और नीलम भारद्वाज का नाम शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर की नीलम भारद्वाज सुर्खियों में हैं। उन्होंने जिन हालातों से निकलकर टीम में जगह बनाई है वो सैकड़ों खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकता है। बता दें कि जीजीआईसी रामनगर में 11 वी मे पढ़ने वाली नीलम इससे पहले उत्तराखंड के लिए अंडर-19 और अंडर-23 क्रिकेट खेल चुकी हैं। उनके कोच मोहम्मद इसरार अंसारी ने कहा कि नीलम अपने परिश्रम के वजह से टीम में है। उन्होंने जानकारी दी कि वह चार बार स्कूल की ओर से नेशनल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।

नीलम का सपना भारतीय टीम के लिए खेलना है। नीलम के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसके बाद भी उनके परिवार ने उन्हें क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित किया है। पिछले साल एक हादसे में नीलम के पिता नरेश भारद्वाज का निधन हो गया था। वह चिल्किया स्थित प्लाईवुड कारखाने में श्रमिक का काम करते थे। इस झटके से उभर कर नीलम ने पिता के सपने को पूरा करने पर जोर लगा दिया। कोच का कहना है कि नीलम एक स्पेशल टैलेंट है। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम को मदद कर सकती है। उसे चुनौतियां पसंद हैं। बता दें कि ये सभी खिलाड़ी 5 सितंबर को देहरादून में टीम से जुडेंगे। जिसके बाद 6 सितंबर को ये बेंगलुरु में 15 दिन के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। उसके बाद गुजरात के सूरत में बीसीसीआई द्वारा आयोजित विभिन्न राज्यों के महिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top