Nainital-Haldwani News

नैनीताल:रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने लगाई वैक्सीन

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद कई लोगों ने पहाड़ी क्षेत्रों का रुख किया। कोरोना वायरस व नकारात्मक माहौल से बचने के लिए लोग उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में चले गए। इसमें से कई प्रवासी थे तो कई लोग ऐसे तो जिन्होंने महीनों के लिए होम स्टे बुक कर लिए। इसके कई बॉलीवुड स्टार्स भी हैं जो उत्तराखंड की वादियों में रह रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सभी में सबसे पहला नाम अभिनेत्री नीना गुप्ता का आता है। जो पिछले साल की तरह इस साल भी Curfew के लगने से पहले मुक्तेश्वर पहुंच गई। मुक्तेश्वर में नीना गुप्ता का घर है। पिछले लॉकडाउन में काफी लंबे वक्त के लिए वह अपने पति विवेक मेहरा के साथ मुक्तेश्वर वाले घर पर रही। वह मुक्तेश्वर में रहकर लोगों के सात अपने अनुभव भी साझा करती है।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के शुरू होने के साथ ही वह एक बार फिर मुक्तेश्वर पहुंच गई थी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया था कि मुंबई में लॉकडाउन है और इसलिए हम अपने पहाड़ वाले घर पर आ गए हैं। उन्होंने इसके कुछ ही दिन बाद नैनीताल जिले के रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस की वैक्सीन भी लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर हॉस्पिटल में साफ सफाई है। कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु जो नियम बनाए गए हैं उनका पूर्ण रूप से यहां पर पालन किया जा रहा है। इसके अलावा वैक्सीन लगाने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top