Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में तैनात नीरज भाकुनी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिला सम्मान, आप भी दें बधाई…

Ad

हल्द्वानी: गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस लिस्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी का नाम भी शामिल रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

नीरज भाकुनी अपनी कार्यशैली की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह कुछ वक्त पहले ही हल्द्वानी के बनभूलपुरा में वापस लौटे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह हल्द्वानी में ही तैनात थे। उन्होंने अल्मोड़ा एसओजी प्रभारी रहते हुए भाकुनी ने 20 हजार के ईनामी अपराधी मोस्ट वांटेड माओवादी भास्कर पांडेय को पकड़ा। बागेश्वर कपकोट क्षेत्र के 2 नाबालिगों के अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर बच्चों को बचाया। सीएम पुष्कर धामी की ओर से एक लाख नगद पुरस्कार भी दिया गया था।

नीरज भाकुनी ने बहुचर्चित आरा सलपड़ भुवन जोशी हत्याकांड में भी उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया था। द्वाराहाट के प्राचीन शिवलिंग चोरी की घटना का खुलासा भी उन्होंने किया। अल्मोड़ा व लमगड़ा क्षेत्र की 2 अज्ञात हत्याओं का खुलासा करने जैसे सराहनीय कार्य किये। नीरज भाकुनी मूल रूप से शांतिपुरी बिंदुखत्ता के रहने वाले हैं।

वैसे रात दिन और हर आपातकाल के दौरान पुलिसकर्मी जनता की रक्षा करते हैं लेकिन उनकी कार्यशैली पर सबसे ज्यादा सवाल भी उठाए जाते हैं। ऐसे में हर एक नागरिक का फर्ज बनता है कि वर्दी पर भरोसा कर उन्हें हर वक्त सहयोग करें.. ताकि ये समाज एक स्वच्छ रास्ते पर चल सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top