Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की नेहा भट्ट को कोर्स खत्म होने से पहले मिला लाखों का पैकेज

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में कुछ जाने पहचाने कॉलेज में एक नाम ग्राफ़िक एरा का भी आता है। आज के समय हर कॉलेज अच्छी प्लेसमेंट का वादा करता है। कई छात्र इसी कारण से उन कॉलेजों में दाखिला लेते हैं। पढ़ाई शुरू होने के बाद उन सभी को पता चलता है कि कॉलेज से पहले और अब की दुनिया में क्या अंतर है। एक तरफ उनका सारा ध्यान पढ़ाई और भविष्य पर होता है तो साथ ही कॉलेज के दस्तूर भी उन्हें निभाने पड़ते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इन सब के चलते आखिर में जो अपने शिक्षण कौशल और मानसिक स्तर को विकसित कर लेता है, इंटरव्यू में चुन लिया जाता है। कॉलेज छात्रों के इन इंटरव्यू से कॉलेज प्रबंधन का ध्यान और घरवालों की चिंता जुड़ी हुई होती है। आज हम आपको बताएंगे ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी की दो छात्राओं नेहा भट्ट एवं प्रिया कांडपाल की सफलता के बारे में। इन दोनों का चयन इंटर्नशिप के लिए अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में हुआ है।

नेहा भट्ट ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी कैंपस की B.Tech की छात्रा हैं। नेहा का चयन एटलसियन में हुआ है। उन्हें इंटर्नशिप के दौरान कंपनी से इन्हें ₹1.3 लाख प्रति महीने का स्टाइपेंड मिलेगा। दूसरी तरफ प्रिया कांडपाल जो MBA प्रथम वर्ष की छात्रा हैं, उनका चयन प्रतिष्ठित वैश्विक निवेश कंपनी बीएनवाई मेलॉन में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। उन्हें 35000 हजार रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

जिला नैनीताल के हल्द्वानी शहर से लगातार उपलब्धियों की इन ख़बरों ने प्रदेश की उन्नति और भविष्य की एक सुंदर कल्पना सभी के सामने रखी है। ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी की नेहा और प्रिया की उपलब्धि पर उनके परिवारजन ख़ुशी से गदगद हैं। कॉलेज प्रबंधन ने भी अपनी शुभकामनाएं दोनों छात्राओं को दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top