Almora News

रानीखेत की बेटी का दिल्ली यूनिवर्सिटी में चयन हो गया…नेहा नेगी को आप भी दें बधाई

Ad

अल्मोड़ा: एक बार फिर पढ़ाई लिखाई में होशियार बेटी ने जिले को गौरवान्वित किया है। रानीखेत के सिराड़ गांव की रहने वाली नेहा नेगी ने स्नातक उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (NEHA NEGI DELHI UNIVERSITY) में चयनित होकर बड़ी सफलता हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से सिराड़ गांव निवासी (ALMORA RANIKHET NEHA NEGI) नेहा नेगी वर्तमान में खटीमा में रहती हैं। बेटी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से पूरी हुई है। आदर्श विद्या मंदिर लखनऊ से आठवीं तथा शिक्षा भारतीय सिनियर सेकेंडरी स्कूल, खटीमा से हाईस्कूल करने के बाद इंटर में भी नेहा के अच्छे मार्क्स थे।

जहां 10वीं कक्षा में नेहा को 80.6 फीसदी अंक मिले तो वहीं 12वीं में बेटी ने 87 प्रतिशत अंक हासिल (NEHA SCORED GOOD MARKS IN 10TH AND 12TH CLASS) कर परिवार का मान बढ़ाया था। नेहा की सफलता पर पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। हम भी हल्द्वानी लाइव की पूरी टीम (HALDWANI LIVE TEAM) की ओर से बेटी को शुभकामनाएं देते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top