Uttarakhand News

हल्द्वानी से लापता हुई महिला का जंगल में मिला शव !

Ad

हल्द्वानी: नवाबी रोड से लापता हुई महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान 38 वर्षीय नेहा उप्रेती के रूप में हुई है, जो उप्रेती सदन, नवाबी रोड, एस्सार पेट्रोल पंप के पास की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस के एसओ दीपक बिष्ट और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद पता चलेगा। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top