Dehradun News

यात्रियों को मिलेंगे पहले ज्यादा विकल्प,देहरादून से दिल्ली और मुंबई के लिए नई फ्लाइट शुरू

देहरादून: गढ़वाल मंडल से दिल्ली व मुंबई के लिए यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है।

हवाई सेवा में उन्हें पहले से ज्यादा विकल्प मिल पाएंगे। देहरादून से नई हवाई सेवा शुरू हो रही है।

गो एयरलाइंस इंडिया पहली बार दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक विमान की सेवा लोगों को देगी।

वहीं अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट में नया टर्मिनल भवन बन गया है।

ऐसे में यात्री आवाजाही क्षमता पांच गुना बढ़ गई है।

पहले एयरपोर्ट की प्रति घंटा आजवाही क्षमता 250 यात्रियों की थी, जो बढ़कर 1200 पहुंच गई है। 

पहले चरण में 325 करोड़ की लागत से 28729 वर्ग मीटर क्षेत्र में भव्य टर्मिनल का निर्माण किया गया।

अब एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 24 लाख यात्रियों की होगी।

नए टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए 36 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।

दूसरे चरण में 132 करोड़ की लागत से 14047 वर्ग मीटर में एक और टर्मिनल भवन बनाया जाएगा।

इससे आने वाले समय में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की यात्री क्षमता 1800 प्रति घंटा हो जाएगी।

गो एयरलाइंस के एयरपोर्ट हेड राहुल भटकोटी ने नई विमान सेवाओं को लेकर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह 11.30 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए विमान उड़ेगा।

जबकि जौलीग्रांट से दिल्ली के लिए दोपहर 12.45 बजे विमान रवाना होगा।

इसी दिन दिल्ली से देहरादून के लिए 1.30 बजे विमान चलेगा और देहरादून से दिल्ली के लिए तीन बजे लोगों को सेवा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नई सेवाओं के शुरू होने से लोगों का वक्त बचेगा।

मुंबई के लिए हवाई सेवा की बात करें तो देहरादून के लिए दोपहर 1.50 बजे विमान रवाना होगा। उसी दिन शाम 4.35 बजे देहरादून से मुंबई के लिए रवाना होगा।

गो एयरलाइंस की 38 स्थानों के लिए हवाई सेवा संचालित है।

इस लिस्ट में 28 घरेलू और 10 इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल हैं।

हवाई सेवाएं बढ़ने से देश दुनिया के पर्यटक आसानी से उत्तराखंड पहुंच सकेंगे।
 

To Top