Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नया ऑटो स्टैंड बनेगा, मंगल पड़ाव से ओके होटल तिराहे तक रहेगा जीरो जोन

Ad

हल्द्वानी: पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र, डॉ. नीलेश आनन्द भरणें द्वारा कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में क्षेत्राधिकारी यातायात तथा परिक्षेत्रीय स्तर पर गठित एण्टी न्यूसेंस स्कार्ड के साथ के साथ पर्यटन सीजन के दृष्टिगत हल्द्वानी शहर के यातायात व्यवस्था हेतु गोष्ठी आयोजित हुई। प्रमुख रुप से ऑटो/ई-रिक्शा के कारण होने वाले यातायात बाधित पर विचार विमर्श किया गया जिस हेतु एक सप्ताह का अभियान चलाया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में ये समस्या सामने आई कि हल्द्वानी शहर में 12 रुट पर केवल 04 ही ऑटो स्टैण्ड है। इसके अलावा पार्किंग की कमी है। वहीं बिना परमिट वाहनों की संख्या भी ज्यादा और जाम लगने की सबसे बड़ा कारण अतिक्रमण है।

व्यवस्था /समाधान

1- सहायक सम्भागीय अधिकारी को साथ लिया जाये, उनके द्वारा निर्गत किये गये परमिट के आधार पर कार्यवाही की जाये, यदि किसी स्टैण्ड पर अतिरिक्त परिमिट जारी है तो सभी अतिरिक्त परमिटों की निरस्तीकरण की कार्यवही की जाये ।
2- ऑटो /ई- रिक्शा का रुट निर्धारण किया जाये । ऑटो स्टैण्ड की क्षमता का आकलन किया जाए व नए ऑटो स्टैण्ड बनाने की कार्यवाही की जाए।
3- बिना परमिट के चलाये जा रहे ऑटो/ई रिक्शा आदि पर यथोचित कार्यवाही की जाए।
4- नये ऑटो स्टैण्ड एच.एन. इण्टर कालेज, सरगम सिनेमा के आगे , तथा जेल रोड पर नये ऑटो स्टैण्ड स्थापित किये जाये ।
5- नगर निगम की कार्यवही के पश्चात् सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने का अतिक्रमण हटने पर बेतरतीब खड़े ऑटो रिक्शा को ऑटो स्टैण्ड एफ0टी0आई0 के सामने स्थापित किये जाये ।
6- मंगल पड़ाव से ओके होटल तिराहे तक ऑटो रिक्शा के लिए जीरो जोन रहेगा इसके अतिरिक्त सिन्धी तिराहे से हिन्दू धर्मशाला रामपुर रोड एवं हिन्दु धर्मशाला से सती मिष्ठान भण्डार तिराहा कालाढूंगी रोड में भी ओटो रिक्शा प्रतिबन्धित रहेंगे।
7- ऑटो स्टैण्ड पर नयी टोकन व्यवस्था लागू की जाये ,जिसमे रुट निर्धारण , समय आदि अंकित किया जाये।
8- जिस ऑटो चालक के पास टोकन नहीं होगा उसके विरुध यथोचित चालान की कार्यवाही की जाये ।
9- प्रत्येक रुट में चलने वाले ऑटो रिक्शा की अलग- अलग कलर कोडिंग की जाए, जिससे रुट निर्धारित किया जा सके ।
10- इस कलर कोडिंग को ऑटो पर चिपकाया जाये जिससे यह सुनिश्चित हो कि यह ऑटो किस रुट का है, गलत रुट पर चलने वाले ऑटो का चालान किया जाये ।
11- उपरोक्त कार्यवाही में सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी भी अभियान के दौरान मौजूद रहेंगे ।
12- थाना/चौकी प्रभारी अभियान के दौरान अपनी कार्यवाही प्रेषित करेंगे ।
13- इस अभियान हेतु पुलिस लाईन का बल, होमगार्ड, पी0आर0डी0 जवानों को भी लगाया जाये

अतिक्रमण के कारण जाम से निपटने हेतु


हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम जिसमें मुख्य रुप से नो-पार्किंग में खडे वाहनों के विरुध कार्यवाही हेतु प्राइवेट क्रेन ( रिकवरी वैन) अधिग्रहण करने हेतु यातायात निदेशक को पत्राचार किया जा रहा है। जो मुख्यतः कोतवाली हल्द्वानी , थाना मुखानी, बनभूलपुरा, व काठगोदाम थानाक्षेत्रान्तर्गत संचालित की जायेगी ।

बयान आई0जी0 महोदय हल्द्वानी शहर कुमायूँ का प्रवेश द्वारा है , पर्यटन सीजन शिखर पर है आमजता को भी सुविधा मिले , जाम भी न लगे इस हेतु एक सप्ताह की व्यवस्था हेतु मेरे द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात तथा यातायात/सीपीयू प्रभारी व टीम को निर्देशित किया गया है कि पर्यटकों/आमजनमानस की सुविधा हेतु सरल व सुगम यातायात व्यवस्था लागू कराये ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top