Haridwar News

सनसनी: युवती के पुराने बॉयफ्रेंड ने नए बॉयफ्रेंड को मारी गोली, हालत नाजुक

Ad

हरिद्वार: आजकल के जमाने में लव रिलेशनशिप को लेकर ही ना जाने कितने मामले सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड में अब एक हत्या का मामला सामने आया है। एक्स गर्लफ्रेंड को दिए पैसे मांगने पर हुआ बवाल इतना बढ़ गया कि एक्स बॉयफ्रेंड ने नए बॉयफ्रेंड को गोली मार दी। आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया है। उधर, घायल को अस्पाल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार देर रात प्रेमनगर आश्रम में यह वारदात हुई है। पुलिस की मानें तो एक युवती का आयुष निवासी पीठ बाजार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का कुछ समय पहले मेरठ निवासी अभिषेक से ब्रेकअप हुआ था। मगर पैसों के लेनदेन का मामला दोनों के बीच चल रहा था। अभिषेक ने युवती को उधार दिए 50 हजार रूपए मांगे थे। जिसपर नया प्रेमी भड़क गया था।

देखते ही देखते यह मामला अभिषेक और आयुष के बीच का हो गया। दोनों के बीच धमकी भरे कॉल भी एक्सचेंज हुए। घर पर आने की चुनौती के चंद मिनट में मौके पर पहुंचे आयुष की अभिषेक से हाथपाई हुई। तभी उसके दोस्तों ने आयुष पर हमला बोल दिया। आरोप है कि कार में बैठाने के प्रयास के दौरान आयुष के पेट पर गोली मारी गई। आरोपित फरार हो गए और घायल को कनखल के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी अभिषेक मेरठ का निवासी है, जिसकी तलाश की जा रही है। उसके आठ दोस्त घटना के समय उसके साथ थे। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top