Dehradun News

कैबिनेट मंत्री बनते ही शपथ समारोह में खो गया सौरभ बहुगुणा का मोबाइल फोन

Ad

देहरादून: जिस वक्त उत्तराखंड सरकार का नया मंत्रिमंडल शपथ लेने में व्यस्त था, उसी वक्त नए कैबिनेट मंत्री बने सौरभ बहुगुणा का मोबाइल फोन कहीं खो गया। जी हां, कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा का फोन देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहीं गिर गया। इसी कड़ी में उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में बुधवार दोपहर 2.30 बजे से मुख्यमंत्री धामी समेत पूरे कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान पहले पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 12वें सीएम के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद धामी कैबिनेट में शामिल हुए आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि इसी समय एक चोरी की घटना भी हो गई।

दरअसल मंत्री बनते ही सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा का मोबाइल फोन परेड ग्राउंड में ही कहीं खो गया। बता दें कि साल 2017 के बाद साल 2022 में भी सौरभ बहुगुणा सितारगंज से जीतकर विधायक बने हैं। ऐसे में युवा सोच का परिचय देते हुए भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाने का फैसला किया है। जब वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और मंत्री पद की शपथ ली। इसी दौरान जब सौरभ बहुगुणा ने अपनी जेब टटोली तो पाया कि जेब में फोन नहीं है। ऐसे में उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी मेरे नंबर के कॉल आया तो कृपया जागरुक रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top