Nainital-Haldwani News

UOU में जल्द मिल सकती है नई सुविधा, छात्रों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी होगी दूर

Ad

Education News | Uttarakhand Open University | UOU Haldwani | Postal Service | Student Facility | Book Delivery | Haldwani News | India Post | Higher Education | Uttarakhand : उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (यूओयू) में अध्ययन कर रहे छात्रों को समय पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में डाक विभाग का काउंटर खोलने की मांग उठी है। इससे छात्रों तक किताबें और अन्य जरूरी सामग्री जल्दी पहुंचाने में मदद मिलेगी।

शुक्रवार को प्रधान डाकघर हल्द्वानी में आयोजित कस्टमर मीट में इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग की पार्सल सेवा का उपयोग करने वाले ग्राहकों से उनके अनुभव और सुझाव लिए गए।

यूओयू के प्रतिनिधि डॉ. दीपांकर जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय से हर वर्ष विभिन्न राज्यों के हजारों छात्रों को किताबें भेजी जाती हैं। पिछले शैक्षणिक सत्र में करीब 8 से 10 हजार छात्रों तक अध्ययन सामग्री पहुंचाई गई थी। कई बार पार्सल डिलीवरी वाहन देर से पहुंचने के कारण छात्रों को किताबें मिलने में देरी हो जाती है।

उन्होंने सुझाव दिया कि यदि विश्वविद्यालय परिसर में डाक विभाग का स्थायी काउंटर खोला जाए तो पार्सल भेजने की प्रक्रिया अधिक आसान और तेज हो जाएगी। इससे छात्रों को समय पर अध्ययन सामग्री मिल सकेगी और विश्वविद्यालय के कार्यों में भी सुविधा होगी।

कस्टमर मीट के दौरान पार्सल सेवा को और बेहतर बनाने तथा डिलीवरी प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने डाक विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top