Nainital-Haldwani News

आंचल दूध कंपनी की नई पैकिंग, ग्राहकों को जल्द मिलेगा पॉलिथीन वापस करने का विकल्प

Ad

लालकुआं: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा स्टैण्डर्ड दूध अब हरे पॉली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा तथा इसके साथ जल्द ही पर्यावरण संरक्षण हेतु आंचल पॉलिथीन वापसी योजना चलाई जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा द्वारा बताया कि एफ.एस.एस.आई. मानको के चलते नैनीताल जनपद सहित पूरे प्रदेश में आंचल स्टैण्डर्ड “शाक्ति“ दूध अब लाल पौली पैक के स्थान पर हरे पॉली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा। पुराने पॉली स्टॉक के चलते अभी एक लीटर पैकिंग साइज का स्टैण्डर्ड दूध लाल रंग के पॉली में ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आंचल दूध की पैकिंग कलर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी तरह की कोई भ्रान्ति न हो इसलिए संघ प्रबन्धन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। वही अध्यक्ष बोरा ने कहा कि ने कहा कि पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र ही जनपद में आंचल दूध पॉलिथीन वापसी योजना चलाई जायेगी जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बाजार में बढते व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आंचल ब्रान्ड का अधिकाधिक प्रचार प्रसार भी होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top