Almora News

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ, कुछ ही मिनटों में पूरी होगी यात्रा

Ad

Almora-Pithoragarh Heli Service: Uttarakhand Aviation

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की बढ़ती लोकप्रियता के साथ यहाँ आने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़त आई है। हर वर्ष लाखों पर्यटक यहाँ के सुंदर पहाड़ों, घाटियों व संस्कृति की झलक देखने के लिए उत्तराखंड आते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रा के भी कई साधन आज उत्तराखंड में उपलब्ध हैं। इन सभी साधन व माध्यमों में हवाई सेवा ने भी बीते कुछ ही समय में सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

हेलिकॉप्टर और उसका किराया

जी हां अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के लिए दैनिक हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो गई है। अब अल्मोड़ा से पथौरागढ़ के लिए रोज दो 7 सीटर हेलिकॉप्टर रोज उड़ान भरेंगे। ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिले इसलिए इसका किराया भी काफी किफायती तय किया गया है। मात्र 2500 हजार रूपए में अब यात्री अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ की यात्रा कुछ ही मिनट में पूरी कर सकेंगे। हेरिटेज एविएशन का कहना है कि वो उत्तराखंड के सभी प्रमुख शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ना चाहते हैं। इससे पूरे प्रदेश में एक कोने से दूसरे कोने तक आने-जाने में समय की भी बचत होगी ओर यात्रियों को भी मनमोहक दृश्यों का आनंद मिलेगा।

एयर कनेक्टिविटी से बदल रही राज्य की तस्वीर

देहरादून-पिथौरागढ़, देहरादून-अल्मोड़ा के बाद अब देहरादून-बागेश्वर, देहरादून नैनीताल हवाई सेवा की भी शुरुआत जल्द होने जा रही है। हवाई सेवा के विस्तार से यात्रियों की सुविधा के साथ प्रदेश में रोजगार भी बढ़ रहा है। इसमें टेक्निशियंस से लेकर ग्राउंड स्टाफ तक रोजगार का सृजन हो रहा है। हवाई कनेक्टिविटी से आपातकाल के समय मरीजों को सही समय पर अस्पतालों में इलाज भी मिलना संभव हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top