National News

सेना दिवस पर भारतीय सेना की नई वर्दी आई सामने, जानिए नई वर्दी में क्या है खास?

Ad

New Delhi: भारतीय सेना की नई यूनिफॉर्म को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान NIFT के प्रोफेसरों समेत 8 लोगों की टीम ने इसे तैयार किया है. एक नई वर्दी की खासियत यह है कि इसे हल्के कपड़े के इस्तेमाल से बनाया गया है.

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय सेना की नई यूनिफार्म की चर्चा पिछले डेढ़ महीने से चल रही है इसी बीच शनिवार थल सेना दिवस के मौके पर इस नई यूनिफार्म का लुक रिलीज किया गया. इस नई वर्दी में हल्के कपड़े के साथ-साथ कुछ बदलाव भी किए गए हैं. हल्के कपड़े की वजह से ही यह पहले की वर्दी से ज्यादा आरामदायक होगी। NIFT द्वारा डिजाइन की गई यह वर्दी सुरक्षा मामलों से भी काफी अहम मानी जा रही है. इंडियन आर्मी की नई वर्दी में कई ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है जिससे सैनिकों को दुश्मन की नजरों से बचने में मदद मिलेगी.

भारतीय सेना की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म।

नई भर्ती में डिजिटल पैटर्न का किया गया है इस्तेमाल, अमेरिका समेत कई देशों की आर्मी डिजिटल पैटर्न का इस्तेमाल करती है. मौजूदा यूनीफॉर्म में शर्ट पैंट के अंदर डाली जाती है और बाहर से बेल्ट लगाई जाती है. नई यूनीफॉर्म में बेल्ट अंदर होगी और शर्ट बाहर होगी. आर्मी अधिकारी के मुताबिक इससे काम करने में आसानी होगी. कपड़े में भी पहले से कुछ बदलाव किए गए हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top