Nainital-Haldwani News

बनभूलपुरा मामले में एक्शन,अतिक्रमण वाले स्थान पर पुलिस थाना बनेगा

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के बनभूलपुरा की घटना पर हरिद्वार में आक्रमक दिखे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बनभुलपुरा में अतिक्रमण वाले स्थान पर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इसके अलावा देवभूमि में कानून को तोड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द घटना के लिए जिम्मेदार सभी षड्यंत्रकारी सामने लाये जांएगे।

ADVERTISEMENTS Ad


हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा की घटना निंदनीय है। जिस तरह से अराजक तत्वों ने महिला पुलिस कर्मियों, पुलिस फोर्स के जवानों और नियमानुसार अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ अभद्रता की, वह देवभूमि में बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि वनभुलपुरा मामले में कानून अपना काम कर रहा है। सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषण की कि अतिक्रमण वाले स्थान पर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और लोहाघाट (चंपावत) में भी हल्द्वानी की घटना पर कहा था कि बनभूलपुरा की घटना के सभी जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। सरकार अतिक्रमण पर न झुकेगी, न रुकेगी और सभी अतिक्रमण हटाते रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top