Uttarakhand News

चारधाम में VIP श्रद्धालुओं के साथ फोटो खिंचाई तो होगी कार्रवाई

Char Dham Uttarakhand: VIP Devotee Rules: Kedarnath-Badrinath Update:

उत्तराखंड के चारों धामों में सदियों से करोड़ों भक्तों की अमर आस्था वास करती आई है। यही आस्था आज भी सभी को सनातन धर्म की भव्यता और पवित्रता के दर्शन कराती है। जैसा की आप सभी जानते हैं कि आगामी 10 मई से चारों धामों के कपाट खुलने शुरू हो जाएंगे। इस बीच बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर (टेंपल) समिति (कमिटी) (BKTC) की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंदिर समिति ने सभी कर्मचारियों को नियमावली के अंतर्गत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

BKTC कर्मचारियों को बनानी होगी दूरी

वैसे तो ईश्वर की नज़र में कोई भी भक्त बड़ा या छोटा नहीं होता। फिर भी कई भक्तों को VIP सुविधाएं मिलती हैं। मंदिर समिति ने अपने कर्मचारियों को दर्शन के लिए आने वाले सभी VIP श्रद्धालुओं से दूरी बनाने के निर्देश दिए हैं। जैसा कि आप जानते हैं केदारनाथ और बदरीनाथ की मान्यता के चलते देश के प्रधानमंत्री से लेकर विदेश से भी कई सफल व्यक्तियों ने यहाँ दर्शन किए हैं। आज भी देश-विदेश से कई प्रसिद्ध लोग यहाँ दर्शन के लिए आते हैं। VIP श्रद्धालुओं के आगमन पर अक्सर मंदिर समिति के कर्मचारियों की उन्हें पुष्प माला, अंगवस्त्र पहनाते हुए तस्वीरें भी सामने आती हैं। इसपर संज्ञान लेते हुए मंदिर समिति ने सभी BKTC के कर्मचारियों को निर्धारित अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

VIP पर ध्यान देने से व्यवस्था पर होता है असर

BKTC ने कर्मचारियों का VIP श्रद्धालुओं के साथ फोटो खिंचाना, नियमावली के आचरण के विपरीत माना है। साथ ही BKTC ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर हमेशा अपना पहचान पत्र साथ रखने की भी बात कही है। अगर कोई भी BKTC कर्मचारी इन उक्त नियमों का उल्लंघन करता है तो BKTC की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान सभी कर्मचारियों को आचरण सेवा नियमावली का पालन करना होगा। कर्मचारियों को जो जिम्मेदारी दी जाती है, उन्हें उसका पालन करना होगा। जिससे धामों में बेहतर व्यवस्था बनी रहे।

To Top