Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, अभी-अभी नई SOP जारी

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर शासन ने एक बार फिर से नई गाइडलाइन जारी की है ।मुख्य सचिव द्वारा जारी गाइडलाइन में कोविड-19 के न्यू वैरीएंट ओमीक्रोन के नियंत्रण के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं जिसमें नाइट कर्फ्यू 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा होटल ढाबे रहता और भोजनालय में 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है, जबकि होटलों में कांफ्रेंस हॉल स्पा और जिम 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र स्कूल शैक्षणिक संस्थान 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली। मंगलवार को राज्य में 2127 मामले सामने आए हैं वही एक की मौत हुई है।

देहरादून 991
नैनीताल 451
हरिद्वार 259
उधमसिंह नगर 189
पौड़ी 48
उतरकाशी 13
टिहरी 35
बागेश्वर 4
अल्मोड़ा 43
पिथौरागढ़ 30
रुद्रप्रयाग 13
चंपावत 26
चमोली 25

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top