Uttarakhand News

उत्तराखंड में नई SOP जारी, gym बंद रहेंगे, बाजार 9 घंटे खुलेगा

Ad

देहरादून:उत्तराखंड में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में 29 जून तक coronavirus कर्फ्यू जारी रहेगा. इसको लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं. नयी guidelines में हालांकि कई छूट मिली है.

वाणिज्य और निजी प्रतिष्ठान जिसमें कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बाजार 22 जून 23 जून 24 जून 25 जून और 28 जून को प्रातः 8:00 बजे से 5:00 बजे तक खुल सकते हैं. फ़िलहाल सिनेमा हॉल शॉपिंग मॉल जिम खेल संस्थान स्टेडियम खेल के मैदान स्विमिंग पूल मनोरंजन पार्क थिएटर ऑडिटोरियम को बंद रखा गया है. 27 और 28 जून को बाजार बंद रहेगा.

इसके अलावा होटल रेस्त्रां भोजनालय और ढाबा 50% क्षमता के साथ संचालन हो सकता है. नगरी क्षेत्रों में होटल रेस्तरां और भोजनालय और ढाबे रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेंगे. इसके अलावा होटलों में कॉन्फ्रेंस हॉल का उपयोग 50% क्षमता के रूप में किया जाएगा. राज्य सरकार के सभी कार्यालय 50% मानव शक्ति के साथ कार्य करेंगे.

ADVERTISEMENTS Ad
To Top