Dehradun News

देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज बढ़ा, रेलवे ने दिया नया अपडेट

Ad

Vande Bharat Train: Dehradun-Lucknow Vande Bharat Train Update:

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय रेल क्षेत्र में क्रांति लाने वाली वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और डिमांड को देखते हुए अब लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दे दिया गया है। गाड़ी संख्या 22545/22546 लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, दिसंबर से मंडल के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कदम

सर्दियों में उत्तराखंड के सुंदर पहाड़ों और मनमोहक दृश्यों का आनंद लेने के लिए पूरे देश से यात्री यहाँ आते हैं। उनकी सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। साथ ही, देहरादून से लखनऊ के बीच चलने वाली आधुनिक वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज में भी विस्तार किया गया है।

नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव का समय

गाड़ी संख्या 22545 (लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस) का नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव 10.12.2024 से 11:08 बजे से 11:10 बजे तक रहेगा। वहीं, गाड़ी संख्या 22546 (देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस) का नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव 10.12.2024 से 16:17 बजे से 16:19 बजे तक रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top