
Haldwani News | Road Widening | High Court Order | Encroachment Removal | Uttarakhand Development : शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान को अब बड़ी राहत मिल गई है। तीनपानी से नवीन मंडी के बीच चल रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में बाधा बने अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट ने प्रशासन के पक्ष में फैसला सुनाया है।
मार्च माह में लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण और जल निकासी कार्यों के तहत कुल 227 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए थे। इनमें 152 अतिक्रमण लोक निर्माण विभाग की भूमि पर और 75 सिंचाई विभाग की भूमि पर चिन्हित किए गए थे।
हालांकि अधिकांश लोगों ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी…लेकिन तीन व्यक्तियों….रामेश्वरी चौहान, रेखा चौहान और हर्ष चौहान ने इस कार्रवाई को Uttarakhand High Court में चुनौती दी थी।
मामले की सुनवाई के दौरान जिला प्रशासन ने कोर्ट के समक्ष पूरी वस्तुस्थिति रखी। इसके बाद हाईकोर्ट ने तीनों याचिकाओं को खारिज कर दिया।
कोर्ट के इस फैसले के बाद अब तीनपानी से नवीन मंडी तक सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रशासन का कहना है कि यह परियोजना शहर के यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ जल निकासी की समस्या को भी दूर करेगी।






