Uttarakhand News

कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सूचना निदेशालय में ग्रहण की शपथ

Ad

Uttarakhand Worker’s Union Update:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार को सूचना निदेशालय में संपन्न हुआ। कर्मचारी संघ नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। मुख्यातिथि अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्मिक नई कार्य संस्कृति अपनाएं। संघ द्वारा उठाई जाने वाली समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल ने दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि विभाग के स्तर पर लंबित प्रकरणो का शीघ्रता से समाधान किया जाय। विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए बदलते समय और विभाग में कार्य की अधिकता को देखते हुए और संघ की मांग के अनुसार कहा कि विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किया जाना जरूरी है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि रहे उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने पहली बार चुनावी प्रक्रिया से चुने गए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

कार्यक्रम संघ महामंत्री सुरेश भट्ट ने कर्मचारियों से जुडी सभी मूल समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर निदेशक श्री त्रिपाठी द्वारा सभी नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को चुनाव प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम में उप निदेशक रवि बिजरानिया, सहायक निदेशक एल.पी.भट्ट, फ़ोटो फ़िल्म अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी, संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संगठन मंत्री अंकित कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीमान, संयोजक विजय कुमार, प्रचार मंत्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य सन्तोषी नेगी, पप्पू चौहान आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top