Nainital-Haldwani News

जंगलों में आग लगाई तो FIR दर्ज होगी, शासन ने सभी डीएम को आदेश जारी किया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गर्मियों में आग लगने के मामले ज्यादा आते हैं। वहीं इससे पर्यावरण के साथ वन संपत्ति को भी नुकसान पहुंचता है। इस संबंध में शासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब जंगलों में आग लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रमुख सचिव आर के सुधांशु की ओर से जारी आदेश में कहा कि वनों में आग की रोकथाम के लिए जरूरत पड़ने पर सेना और अर्धसैनिक बलों का भी सहयोग लिया जाएगा। जंगलों की आग पर नियंत्रण केवल वन विभाग नहीं कर सकता है। आग की रोकथाम के लिए जिला, ब्लाक और वन पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया जाए। शासन की ओर से सभी डीएम को यह आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में 15 फरवरी से पहले सभी संबंधित विभागों की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व,पुलिस,चिकित्सा,पीडब्ल्यूडी,वन पंचायत प्रबंधन आदि अन्य विभागों से समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया जंगलों में आग की दैनिक साप्ताहिक और मासिक रिपोर्ट दी जाए। एसडीआरएफ, आपदा एवं अग्निशमन विभाग का सहयोग किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top