Viral

शादी के मैदान पर फ्लॉप साबित हो रहा है पाकिस्तान को विश्वकप जीताने वाला कप्तान

Ad

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ सालों से अच्छी नहीं चल रही है। दो शादी टूटने के बाद उनकी तीसरी शादी के खतरे में पड़ने की खबर सामने आ रही है। इस बार जो कारण सामने आ रहा है वो काफी चौकाने वाला है।  इमरान के पालतू कुत्तों को हुए विवाद के चलते  बुशरा घर छोड़कर चले गई है। टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद के अनुसार बुशरा के कहने पर इमरान के घर से निकाले गए कुत्तों की एक बार फिर से वापसी हो गई और उन्हें घर में टहलते देखा गया है। इस खबर के सामने आने के बाद इमरान ने सभी बातों का खंडन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related image

जिस कुत्ते (शेरू) की बात कही जा रही है वो काफी साल पहले मर चुका है। इसके पीछे की वजह कुछ और ही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुतों के घर में होने से बुशरा की आध्यात्मिक गतिविधियां प्रभावित होती थीं। इसी वजह से वो उन्हें घर से निकालने की मांग कर रही थी। इसके अलावा इस अनबन के कारण बुशरा की पिछली शादी से हुआ बच्चा भी बताया जा रहा है जो इमरान के घर में ही रहता है।

Image result for इमरान खान

बता दें कि इससे पहले इमारन का दो बार तलाक हो चुका है। बुशरा इमरान की तीसरी पत्नी हैं। इमरान ने बुशरा से फरवरी 2018  में निकाह किया था। इससे पहले उन्होंने दूसरी शादी साल 2015 में टीवी एंकर रेहम खान से शादी की थी पर ये रिश्ता केवल 10 महीने ही चला। इमरान खान की पहली शादी साल 1995 में ब्रिटिश मूल की जेमिमा से हुई थी। उनका रिश्ता 9 साल तक चला। इस शादी से उनके दो बेटे हैं। इमरान की शादी में एक बार फिर अनबन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग बोल रहे है कि क्रिकेट में पाकिस्तान टीम को कामयाबी तक पहुंचाने वाला कप्तान शादी के मैदान पर फ्लॉप है। इस मामले में इमरान की तरफ से कोई बयान नहीं आया है अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सभी बातों में कितनी सच्चाई है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top