Sports News

एजाज पटेल ने रचा इतिहास मुंबई टेस्ट में भारत के खिलाफ एक पारी में लिए 10 विकेट

Ad

नई दिल्ली:मुंबई में खेले जा रहे हैं दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया है ।उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है। एजाज पटेल ने 47.5 ओवर में 119 रन देकर 10 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 12 ओवर मेडन भी डालें बल्लेबाजी में भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 150 और अक्षर पटेल ने 52 रनों का योगदान दिया ।भारत की पहली पारी 325 रनों पर समाप्त हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। पटेल से पहले ऐसा करिश्मा टेस्ट किकेट में अनिल कुंबले और इंग्लैंड के जिम लेकर ने किया था।कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में फिरोजशाह कोटला के मैदान पर यह कमाल किया था। वहीं, इंग्लैंड के जिम लेकर ने एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे।साल 1956 में लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top