Pithoragarh News

बेटी को बधाई दें, पिथौरागढ़ की निकिता चंद ने एशियन चैंपियनशिप में जीता एक और गोल्ड मेडल

Ad

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ और देवभूमि के साथ साथ पूरे भारत के लिए बॉक्सिंग के रिंग से शानदार खबर सामने आई है। जिले की बिटिया निकिता चंद ने भारत का नाम जॉर्डन शहर में रौशन किया है। निकिता ने एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। खुशी की बात ये है कि निकिता ने ये उपलब्धि छह माह के अंदर दूसरी बार हासिल की है। जी हां, निकिता ने छह महीने के अंतराल में एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पिथौरागढ़ की रहने वाली निकिता चंद एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। उन्होंने 60 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की उलदाना तबे को तीसरे राउंड में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। गौरतलब है कि निकिता सितंबर 2021 में भी ये कारनामा कर चुकी हैं। तब बेटी ने दुबई में आयोजित एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

ऐसे में छह माह के भीतर दो बार देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली निकिता की सफलता से सीमांत जिले में जश्न का माहौल है। इस उपलब्धि से उनके घर पर लोगों की भीड़ पहुंच गई है। बधाई का तांता देने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। 10 वीं कक्षा की छात्रा निकिता जनपद के मल्ल बाक्सिंग एकडमी में कोच बृजेंद्र मल्ल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। बड़ालू गांव की बेटी ने पूरे देश में अपनी छाप छोड़ दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top